Question 1: भारत का संविधान कब लागू हुआ था?
A) 15 अगस्त 1947
B) 26 नवंबर 1949
C) 26 जनवरी 1950
D) 30 जनवरी 1948
सही उत्तर (C) है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ था।
Question 2: भारतीय संविधान का जनक किसे कहा जाता है?
A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
C) जवाहरलाल नेहरू
D) सरदार पटेल
सही उत्तर (B) है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे।
Question 3: संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
A) 9 दिसंबर 1946
B) 15 अगस्त 1947
C) 26 जनवरी 1950
D) 13 दिसंबर 1946
सही उत्तर (A) है। पहली बैठक दिल्ली में हुई थी।
Question 4: मौलिक अधिकार संविधान के किस भाग में वर्णित हैं?
A) भाग II
B) भाग III
C) भाग IV
D) भाग V
सही उत्तर (B) है। अनुच्छेद 12 से 35 तक मौलिक अधिकार दिए गए हैं।
Question 5: वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं?
A) 8
B) 10
C) 12
D) 14
सही उत्तर (C) है। मूल संविधान में 8 थीं, अब 12 हैं।
Question 6: भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
A) 4 वर्ष
B) 5 वर्ष
C) 6 वर्ष
D) 2 वर्ष
सही उत्तर (B) है। अनुच्छेद 56 के अनुसार कार्यकाल 5 वर्ष है।
Question 7: अस्पृश्यता का अंत (Abolition of Untouchability) किस अनुच्छेद में है?
A) अनुच्छेद 14
B) अनुच्छेद 15
C) अनुच्छेद 17
D) अनुच्छेद 18
सही उत्तर (C) है। अनुच्छेद 17 छुआछूत को प्रतिबंधित करता है।
Question 8: राज्य के नीति निर्देशक तत्व (DPSP) कहाँ से लिए गए हैं?
A) अमेरिका
B) आयरलैंड
C) ब्रिटेन
D) रूस
सही उत्तर (B) है। इन्हें आयरिश संविधान से लिया गया है।
Question 9: लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
A) 18 वर्ष
B) 21 वर्ष
C) 25 वर्ष
D) 30 वर्ष
सही उत्तर (C) है। राज्यसभा के लिए 30 वर्ष है।
Question 10: भारतीय संविधान में 'एकल नागरिकता' का विचार कहाँ से लिया गया?
A) ब्रिटेन
B) अमेरिका
C) कनाडा
D) फ्रांस
सही उत्तर (A) है। ब्रिटेन के संविधान से 'सिंगल सिटीजनशिप' ली गई है।
Question 11: पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम किस राज्य में लागू हुई?
A) उत्तर प्रदेश
B) राजस्थान
C) बिहार
D) गुजरात
सही उत्तर (B) है। 2 अक्टूबर 1959 को नागौर, राजस्थान में।
Question 12: संविधान का कौन सा अनुच्छेद 'संविधान की आत्मा' कहलाता है?
A) अनुच्छेद 19
B) अनुच्छेद 21
C) अनुच्छेद 32
D) अनुच्छेद 44
सही उत्तर (C) है। डॉ. अंबेडकर ने संवैधानिक उपचारों के अधिकार को आत्मा कहा था।
Question 13: वित्त आयोग (Finance Commission) का गठन कौन करता है?
A) प्रधानमंत्री
B) राष्ट्रपति
C) संसद
D) वित्त मंत्री
सही उत्तर (B) है। अनुच्छेद 280 के तहत हर 5 साल में राष्ट्रपति गठन करते हैं।
Question 14: मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
A) राष्ट्रपति
B) उप-राष्ट्रपति
C) प्रधानमंत्री
D) मुख्य न्यायाधीश
सही उत्तर (A) है।
Question 15: संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था?
A) 1951
B) 1950
C) 1952
D) 1955
सही उत्तर (A) है। इसके माध्यम से 9वीं अनुसूची जोड़ी गई थी।
Question 16: राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है?
A) राष्ट्रपति
B) उप-राष्ट्रपति
C) प्रधानमंत्री
D) लोकसभा अध्यक्ष
सही उत्तर (B) है।
Question 17: वोट देने का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है?
A) मौलिक अधिकार
B) कानूनी/संवैधानिक अधिकार
C) प्राकृतिक अधिकार
D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (B) है। अनुच्छेद 326 के तहत यह एक कानूनी अधिकार है।
Question 18: योजना आयोग (अब नीति आयोग) का अध्यक्ष कौन होता है?
A) प्रधानमंत्री
B) वित्त मंत्री
C) राष्ट्रपति
D) गृह मंत्री
सही उत्तर (A) है।
Question 19: संविधान में मौलिक कर्तव्य किस समिति की सिफारिश पर जोड़े गए?
A) वर्मा समिति
B) सरकारिया आयोग
C) स्वर्ण सिंह समिति
D) बलवंत राय समिति
सही उत्तर (C) है। 42वें संशोधन (1976) द्वारा जोड़े गए।
Question 20: उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
A) राष्ट्रपति
B) राज्यपाल
C) मुख्यमंत्री
D) प्रधानमंत्री
सही उत्तर (A) है। राष्ट्रपति ही सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं।
Report Card
Total Questions Attempted: 0
Correct Answers: 0
Wrong Answers: 0
Percentage: 0%

